Tuesday, February 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: भाजपाइयों ने बांटे योगी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक

Gonda News: भाजपाइयों ने बांटे योगी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में भाजपाइयों ने अनेक ग्रामो में घर-घर पहुंचकर योगी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक लोगो के बीच वितरित किये। साथ ही सरकार के खास योजनाओ की जानकारी लोगो को दी गई और उनकी समस्या भी सुनी गई। ब्लाक क्षेत्र के अर्जुनपुर सहित श्रीनगर, गनेशपुर ग्रांट, रेतवागाड़ा आदि कई जगहों पर इस बाबत अनेक भाजपाई मौजूद रहे और लोगो के बीच विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटे गए। अर्जुनपुर पंचायत में इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा अपने सहयोगी अजय राठौर व अन्य के साथ मौजूद रहे और टीम ने लोगो से घर घर मुलाकात की। ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर एवं जिला अध्यक्ष के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने गांव गांव घर घर जाकर योगी सरकार की साढ़े 4 वर्षों के विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटने शुरू किए है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में जो जमीनी स्तर पर कार्य हुए वो सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। श्री ओझा ने बताया कि पार्टी द्वारा जारी पत्रक में सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का विवरण दिया गया है साथ ही साथ क्षेत्र के सांसद एवं विधायकों के द्वारा कराए गए कार्यों का विवरण भी पत्रक में दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा हवा में मौखिक नही बल्कि लिखित रूप में जनता के बीच अपने कार्यों को बतला रही है क्योंकि हमारी पार्टी ने जनमानस के लिए कार्य किए हैं चाहे बिजली हो सड़क हो पानी हो शिक्षा हो समाज का चहुमुखी विकास पार्टी द्वारा किया गया है और कराया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर, गनेशपुर ग्रांट, रेतवागाड़ा आदि अन्य ग्रामो में मेहनौन मंडल प्रभारी ङाः ओपी मिश्र गुरूजी, मेहनौन मण्डल अध्यक्ष आत्माराम वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अभय सिंह ,रमेश सिंह, राम लक्ष्मण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नागरिक समाज संगठनों ने मिलाया हाथ

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular