जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। इंकलाब फाउंडेशन के तत्वाधान में अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों व कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह एपीएस पब्लिक ग्लोब स्कूल में आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 19 सितम्बर को दो खण्डों में आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ां छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। दोनां वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व मेडल देकर तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक डॉ अनिता मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती व सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाबशा डिग्री कालेज प्रबन्ध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व फौजदारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री बार एसोसिएशन रितेश यादव, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. मधुलिका गुप्ता, क्रांति सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, रजनीश पाण्डेय व संयोजक अजय प्रकाश सिंह ने बैज लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर समस्त अतिथियों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें : वर्षा सिंह का सिंधी समाज ने किया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी रजनीश पाण्डेय, परीक्षा प्रभारी अजेय विक्रम सिंह, संगठन मंत्री अनिल सिंह विशेन, समाजसेवी हरीश पाण्डेय, युवा नेता आनन्द विक्रम सिंह, उद्भव श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, शिवम त्रिपाठी, अजय प्रकाश सिंह, अभय श्रीवास्तव, सत्यवान सिंह, सतपाल सिंह सलूजा, गौरी शंकर चतुर्वेदी, डॉ. दिलीप शुक्ला, डॉ.मधुसूदन सिंह, राजेश मिश्रा व विद्यालय के समस्त स्टाफ को भी अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य संरक्षक ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी को सरदार भगत सिंह के आदर्शों का अनुश्रवण करते हुए समाज मे अच्छा कार्य करना है। रवि प्रकाश पाण्डेय ने विस्तार पूर्वक अमर सेनानी भगत सिंह के बारे में बोलते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमारे स्वतन्त्रता आंदोलन के महापुरुषों और अमर शहीदों के बारे में अवश्य जाने और अपने अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत भी करें। कार्यक्रम के अंत में अविनाश सिंह द्वारा समस्त अतिथियों व बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल संचालन रजनीश पाण्डेय नन्दन द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें : दहेज हत्या की वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
