प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में गुरुवार को ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया। शासन के निर्देश पर यूपी के सभी 75 जनपदों में ब्लाक स्तर पर 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से उन मरीजों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो महंगी दवाइयां होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। यहां मेले में अनेक काउंटर लगाकर स्थानीय लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व दवा आदि उपलब्ध करायी गई एवं मरीजों की जांच भी हुई। मेले में आये लोगों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं, थूक परीक्षण, कुष्ठ परीक्षण, आंखों की जांच, ईएनटी जांच, सेहत के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण आदि सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। विधायक ने आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए एवं बेहतर शिविर आयोजित करने के लिए अधीक्षक की सराहना की। विधायक ने मेले का मुआयना कर सभी स्टाल से सुविधाओं की जानकारी ली। अधीक्षक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सेहत के प्रति सचेत करना है। मौके पर मौजूद अनेक आशा बहुआें ने विधायक के समक्ष अपनी मांग पेश करते हुए कहा कि उनको हर माह निश्चित मानदेय की व्यवस्था की जाय, जिससे उनका और परिवार का खर्च चल सके। आशा बहुओं ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिले पर उनको ले जाना पड़ता है, ऐसे में यहां सीएचसी पर इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। विधायक ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी हर मांग को आगे भेजा जाएगा और उसे पूर्ण करवाने का पूरा प्रयास होगा। इसी के क्रम में अधीक्षक डाक्टर शैलेन्द्र सिंह ने विधायक से यहां दांत संबंधी इलाज व सुविधा की मांग की। साथ ही पेयजल के लिए बड़े इंडिया मार्का हैंड पम्प की उन्होंने मांग की, जिसको विधायक ने जल्द पूर्ण करने का आस्वाशन दिया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
