इटियाथोक में BDO ने देर रात तक की शौचालय निर्माण की समीक्षा
प्रदीप पांडेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में बुधवार देर शाम को बीडीओ पन्नालाल एवं एडीओ पंचायत मो. शमीम खान ने अपूर्ण सामुदायिक शौचालयों को लेकर संक्षिप्त बैठक की। इस मौके पर पंचायत सचिव सज्जाद खां व ब्लाक के खंड प्रेरक राम जनम वर्मा भी मौजूद रहे। इस बैठक में ब्लाक क्षेत्र के अपूर्ण सामुदायिक शौचालयों को जल्द से पूर्ण करवाकर उनकी जियो टैगिंग पर वार्ता हुई। आपको बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले के हर ब्लाक में अपूर्ण सामुदायिक शौचालयों को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस बाबत सख्ती दिखाते हुए संबंधित बीडीओ व एडीओ पंचायत आदि को ब्लाक मुख्यालय में रात्रि विश्राम के निर्देश भी दिए है। उनके इस सख्ती के बाद इटियाथोक ब्लाक के पंचायतों में ताबड़तोड़ बीडीओ व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सामुदायिक शौचालयों का निरिक्षण किया जा रहा है और कमी मिलने पर उसे दूर भी करवाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार व बुधवार को बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं ब्लॉक के अवर अभियंता ने अनेक ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहां ब्लाक क्षेत्र में 71 ऐसे सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिनमें से अभी भी कुछ अपूर्ण हैं। जबकि कुछ में निरीक्षण के बाद कमियां मिली हैं। सरकार ने भारी भरकम रकम खर्च कर सामुदायिक शौचालय बनवाकर लोगों को खुले में शौच मुक्त करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ स्थानीय जिम्मेदारों के लापरवाही से जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह सफल नही हो रही है। इस बात को संज्ञान में लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिम्मेदारो को जांच करने और इनको दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं अन्यथा की दशा में सख्त कार्रवाई की बात कही है। उनके इस आदेश से ब्लाक में हड़कंप मच गया है और सभी अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
