Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ब्राह्मण रक्षा दल के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश उपाध्याय

Gonda News: ब्राह्मण रक्षा दल के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश उपाध्याय

संवाददाता

गोण्डा। ब्राह्मण रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशुतोष मिश्र ने पं.सत्य प्रकाश उपाध्याय को ब्राह्मण रक्षा दल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। विकास खण्ड बेलसर के ग्राम खडौरा निवासी श्री उपाध्याय एक लम्बे अरसे से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सामाजिक सौहार्द के लिए वे वर्ष 2000 से धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में प्रमुख सहभागिता निभा रहे हैं। ब्राह्मण रक्षा दल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजसेवी व गुजरात के प्रदेशीय मजदूर नेता सिपाही शरण तिवारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि उपाध्याय के अध्यक्ष बनने से व्राह्मण समाज में जागृति आएगी। क्षेत्रीय युवा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी नीरज दास शास्त्री एवं रमेश तिवारी ने भी खुशी जताई है। पं. सत्य प्रकाश को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर ब्राह्मण रक्षा दल के संरक्षक डा. आशुतोष उपाध्याय विधायक भटपार रानी देवरिया, डा. विक्रान्त उपाध्याय, पं.कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, फणीन्द्र उपाध्याय, नीलम पांडेय, आदित्य द्विवेदी, सी.पी.भट्ट, आकाश उपाध्याय, डिस्को पांडेय, संपूर्णानंद मिश्रा, मुन्ना तिवारी, याथार्त शर्मा, बंशीधर उपाध्याय, वशिष्ठ उपाध्याय, केशव तिवारी, मुकेश उपाध्याय, सूरज पाठक, राहुल उपाध्याय, नीलम शर्मा, रेवती रमन उपाध्याय आदि ने बधाई दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular