संवाददाता
गोण्डा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासिचव अभिनव उपाध्याय का गम्भीर बीमारी के चलते पिछले दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए परिषद जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश कुमार तिवारी द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गयी, जिसमें दिवंगत उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। श्रद्धांजलि सभा में ब्राह्मण महासंघ के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, जिला संरक्षक विकास पाण्डेय, जिला महिला अध्यक्ष ज्योतिमा शुक्ला (कवयित्री), खेम राम मिश्रा, अतुल पाण्डेय, राजीव, संदीपन सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवांगत की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
यह भी पढ़ें : जन्म दिन पर याद किए गए समाजवाद के पुरोधा जेपी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
