संवाददाता
गोण्डा। बालपुर हजारी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा आश्रम पर मंगलवार को बनारस जोन इंचार्ज राजयोगिनी सुरेंद्र के नेतृत्व में आशीर्वचन एवं झंडारोहण उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ से आए हुए राजयोगिनी सुरेंद्र दीदी, राजयोगिनी गीता दीदी, जोन प्रबंधक राजयोगी दीपेंद्र भ्राता आदि ने कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। बालपुर हजारी शाखा की संचालिका बीके शीतल बहन समेत बीके भाई बहनों ने अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। उक्त उत्सव पर राजयोगिनी गीता दीदी ने काशी विश्वनाथ से आए हुए राजयोगिनी सुरेंद्र दीदी का परिचय देते हुए कहा कि यह हमारी दीदी वर्तमान में उत्तर प्रदेश और पश्चिम नेपाल मिलाकर लगभग तीन सौ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की संरक्षक हैं। सभा में उपस्थित सभी बीके भाई बहनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आप लोग यदि स्वयं को आत्मा समझकर अपने परम पिता परमात्मा को याद करते रहेंगे तो आपका वर्तमान और भविष्य बहुत ही उज्जवल, शांत सुखद रहेगा। राजयोगिनी सुरेंद्र दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यदि आप भगवान का ध्यान करेंगे तो वह आपका ध्यान अवश्य रखेगा। इस अवसर पर बीके भाई बहन हनुमान प्रसाद, अंजनी कुमार शुक्ल, हैप्पी शुक्ल आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : 11 PCS अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
