Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस में हुई शिकायत

Gonda News: बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस में हुई शिकायत

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। थाना इटियाथोक से बिल्कुल सटे इंडियन बैंक परिसर से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र की मोटर साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित इंडियन बैंक का है। मोहित कुमार मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी ग्राम पंचायत अयाह के मजरा वेदपुर माफी के रहने वाले अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आए हुए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटर साइकिल बैंक के बिल्कुल बगल फोटोस्टेट की दुकान के पास खड़ा किया था। जब आधार कार्ड बनवाकर वह बाहर आये तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने तहरीर देकर इसकी सूचना थाने पर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है। दिनदहाड़े थाना से सटे बैंक परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने से आसपास के लोगां में हड़कंप मचा हुआ है।

Gonda News: बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस में हुई शिकायत

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए पलट दिया पटना हाईकोर्ट का फैसला!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular