Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बेसहारा मां और उसके बच्चे को मिली महिला समाज कल्याण...

Gonda News: बेसहारा मां और उसके बच्चे को मिली महिला समाज कल्याण विभाग की शरण

संवाददाता

गोण्डा। बहुचर्चित विक्षिप्त महिला प्रकरण में अब महिला समाज कल्याण विभाग ने रूचि लेते हुए मानसिक रूप से बीमार मां और उसके नवजात शिशु को संरक्षण देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, सोमवार को महिला कल्याण अधिकारी सन्तोष कुमार सोनी स्टाप सेंटर की गोंडा से महिला कल्याण विभाग केश वर्कर श्रीमती स्वाति पाण्डेय ने जिला महिला अस्पताल से मां और बच्चे की सुपुर्दगी सम्बन्धी कार्यवाही की है। बताते चलें कि मानसिक रूप से बीमार महिला हैवानियत का शिकार होने के बाद वो गर्भवती हो गयी थी जिसकी देख रेख करने वाला कोई नहीं था। कई महीनां तक वे धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही, उसके प्रसव के दिन नजदीक आने से लोगों की बढ़ती चिंताएं समचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद सोबरसा पोखरा के महंत श्री छोटे बाबा ने महिला साध्वियों की निगरानी में अपने आश्रम पर शरण दी थी, जहां से उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद आपरेशन विधि द्वारा महिला ने एक स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में बेसहारा मां और उसके बच्चे की देखभाल के लिए परसपुर की रहने वाली आशा कार्यकत्री साधना तिवारी अथवा युवा उत्थान सेवा समिति के सदस्य बृजेश कुमार, राकेश, सहजराम, जिला जीत, विवेक तिवारी ने दिन रात महिला की देखभाल के लिए उपस्थित रहे, जिसकी लोग प्रसंशा कर रहे है।

Gonda News: बेसहारा मां और उसके बच्चे को मिली महिला समाज कल्याण विभाग की शरण

यह भी पढ़ें :  नाबालिग लड़के को भगा ले जाने वाली महिला गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular