Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ग़रीबी की जनक है भाजपा सरकार-पंडित सिंह

Gonda News : बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ग़रीबी की जनक है भाजपा सरकार-पंडित सिंह

संवाददाता

गोण्डा। पूर्व मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह ने तहसील मुख्यालय तरबगंज पहुँचकर 24 सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। गोण्डा मुख्यालय पर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायिका नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान परेशान है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा, फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, छुट्टा जानवरों की वजह से किसान परेशान है और प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। जिले में विकास के नाम पर लूट हो रही है, कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के सभी दावे फेल हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त के बजाय गड्ढा युक्त किया जा रहा है। समाजवादी पेंशन जैसी बेहतरीन व्यवस्था बंद कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रशासन पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन सौंपने की अनुमति नहीं दी गयी, जबकि भाजपा के लोग प्रतिदिन मीटिंग, रैली का आयोजन कर रहे हैं। सूरज सिंह ने कहा कि चारों ओर भ्रष्टाचार, अराजकता, घूसखोरी, लूट का माहौल है। सरकार के जनहित विरोधी निर्णयों से जनता परेशान है।सरकार का सरकारी नौकरी में पाँच साल संविदा पर कार्य कराने का निर्णय गलत है। जनता जनार्दन ने भाजपा की नीतियों से ऊबकर 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। सपा जिला कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। प्रशासन ने शहर की चारों ओर से बैरियर लगाकर नाकाबंदी कर रखी थी कि सभी कार्यकर्ता इकट्ठा न हो सकें।

Gonda News : बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ग़रीबी की जनक है भाजपा सरकार-पंडित सिंह
RELATED ARTICLES

Most Popular