Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बेखौफ दबंगों का कहर, पीड़ित ने लगाई कप्तान से गुहार

Gonda News: बेखौफ दबंगों का कहर, पीड़ित ने लगाई कप्तान से गुहार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत एक गरीब असहाय परिवार पर दबंगों द्वारा पिटाई कर कहर ढाये जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण कौड़िया थाना क्षेत्र के बखरिहा टेपरा पुरवियन पुरवा का है। जहां बेखौफ मनबढ़ दबंगों का कहर गरीब परिवार पर टूट रहा है। पीड़ित जयराम यादव पुत्र लालू प्रसाद यादव ने बताया कि बीते 25 जुलाई को मामूली विवाद पर गांव के ही विपक्षीगण विजयराज, सुभाष, छोटेलाल, गुड्डू पुत्रगण राजाराम व लक्ष्मण ने पीड़ित के घर में घुसकर उसकी पत्नी व उसके पिता की पिटाई कर दी थी। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को वह बहराइच से अपनी पत्नी का इलाज करवाकर घर वापस आ रहा था कि दीनानाथ तिवारी के खेत के पास विपक्षियों ने उसकी मोटर साइकिल जबरन रोक ली। अवैध असलहे से लैश विपक्षीगण पीड़ित के ऊपर हमलावर हो गए और लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाकर भागने लगा, तभी विपक्षी छोटेलाल ने अवैध असलहा 315 निकालकर पीड़ित के ऊपर फायर कर दिया, किन्तु वह बाल-बाल बच गया। शिकायती पत्र में बताया गया है कि विपक्षियों ने पीड़ित के गले से सोने का हार व तेरह हज़ार पांच सौ रुपया भी छीन लिया। मौके पर जैसे ही गांव के लोग एकत्रित होने लगे तो विपक्षीगण वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने बताया कि थाने पर जाकर उक्त प्रकरण में शिकायती पत्र दिया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। दबंगां को थाने की पुलिस का संरक्षण होने से न्याय न मिलने की बात कहते हुए जिले के पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध असलहा से फायरिंग व छिनैती की घटना प्रारम्भिक जांच में सत्य नहीं पाई गई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular