Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बेकाबू ट्रक पलटा, चालक व खलासी जख्मी

Gonda News : बेकाबू ट्रक पलटा, चालक व खलासी जख्मी

कल्बे वसी ‘मोहसिन’

गोण्डा। शहर के जय नारायण चौराहे के समीप शनिवार की सुबह ओवरब्रिज से उतरते समय एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक बलरामपुर से गोण्डा आ रहा था। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को ओवर ब्रिज से हटाया नहीं जा सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular