Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बुधवार को मिले 129 कोरोना मरीज

Gonda News : बुधवार को मिले 129 कोरोना मरीज

सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 504

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में तीसरी लहर के दौरान बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान कुल 129 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 728 हो गई है। आज शाम जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, 01 दिसम्बर 2021 से अब तक 121273 नमूने लिए हैं, जिसमें आज लिए गए 2842 नमूने भी शामिल हैं। अब तक 200 मरीजों की होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है और एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 503 है। इनमें से 390 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि सात गंभीर मरीजों को लेबल टू और थ्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : यहां दो जून की रोटी के लिए बच्चे और किडनी बेच रहे हैं लोग!
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular