Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बुधवार को जिले में आ रहे हैं CM, इस प्रकार...

Gonda News: बुधवार को जिले में आ रहे हैं CM, इस प्रकार होगी आवागमन व्यवस्था

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को जनपद आगमन के अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा रैली में आने वाले वाहनों के पार्किंग व रूट व्यवस्था तय कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी दो पहिया व छोटे चार पहिया वाहनों को अदम गोड़वी मैदान निकट एलबीएस चौराहा, गायत्री मंदिर के सामने निकट अम्बेडकर चौराहा तथा सदरुद्दीन बाबा मजार निकट महादेवा क्रासिंग के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार लखनऊ रोड की तरफ से रैली में आने वाली सभी बसें अम्बेडकर चौराहे पर जनता को उतारकर पुनः लखनऊ रोड पर वापस पोर्टरगंज से आगे महेन्द्रा तथा हीरो शो रूम के सामने बने पार्किंग स्थल में खड़ी होंगी। उन्होंने बताया कि तरबगंज, फैजाबाद तथा उतरौला रोड़ की तरफ से आने वाली सभी बसें सद्भावना तिराहा से बड़गांव चौराहा होते हुये मिश्रौलिया चौराहा वाया डीजल डिपो के रास्ते अम्बेडकर चौराहे पर रैली में आने वाली जनता को उतारकर लखनऊ रोड पर पोर्टरगंज से आगे महेन्द्रा तथा हीरो शो रूम के सामने बने पार्किंग स्थल में खड़ी की जाएंगी। बलरामपुर मार्ग की तरफ से रैली में आने वाली बसें बड़गांव चौराहा होते हुये मिश्रौलिया चौराहा वाया डीजल डिपो के रास्ते अम्बेडकर चौराहे पर जनता को उतारकर लखनऊ रोड़ पर पोर्टरगंज से आगे महेन्द्रा तथा हीरो शो रूम के सामने बने पार्किंग स्थल में खड़ी होंगी। एसपी ने बताया कि बहराइच मार्ग की तरफ से रैली में आने वाली बसें मिश्रौलिया चौराहा वाया डीजल डिपो के रास्ते अम्बेडकर चौराहे पर जनता को उतारकर लखनऊ रोड पर पोर्टरगंज से आगे महेन्द्रा तथा हीरो शो रूम के सामने बने पार्किंग स्थल में खड़ी होंगी। उन्होंने रैली की व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उपरोक्तानुसार निर्धारित स्थान पर ही बसों की पार्किंग कराना सुनिश्चित करें, जिससे शहर क्षेत्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये तथा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने पार्टी के नेताओं से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular