Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बुजुर्ग दम्पत्ति को घायल कर लूटपाट

Gonda News : बुजुर्ग दम्पत्ति को घायल कर लूटपाट

संवाददाता

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरसड़ा में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात बुजुर्ग दंपत्ति को लहूलुहान कर लूटपाट की। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि बीती रात बरसड़ा के नग्गा पुरवा में छत के रास्ते घर में घुसे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने लक्ष्मण सिंह व गीता सिंह को लहूलुहान कर दिया। साथ ही घर में रखी नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देर रात डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रगड़गंज चौकी इंचार्ज महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि घायल बुजुर्ग दंपती गांव के किनारे बने घर मे रहते हैं, जहां देर रात यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों सीएचसी बेलसर लाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की प्रथम दृष्टया जांच की गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular