शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक बीसी संचालक सुधांशु भारती को गोली मारकर चार लाख की लूटे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। बीसी संचालक को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की सूचना पाकर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और छानबीन की। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अशोकपुर के पास सेमवार को पूर्वान्ह एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक पर फायर कर करीब चार लाख रुपये की लूट लिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। सीओ ने बताया कि प्रकरण कर छानबीन के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम व खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें : चुनाव हार गए किन्तु जातिवाद को नहीं स्वीकारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

