Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बीडीसी सदस्यों ने 10 हजार मानदेय के लिए भरी हुंकार

Gonda News: बीडीसी सदस्यों ने 10 हजार मानदेय के लिए भरी हुंकार

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। डॉ गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज चौरी चौराहा में हलधर मऊ, कर्नलगंज एवं कटरा ब्लाक के बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के ब्लाक अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर उपस्थित बीडीसी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि मैं बीडीसी सदस्यों को 10,000 मानदेय दिलाकर रहूंगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बीडीसी के सम्मान के लिए मैं हमेशा लड़ता रहूंगा। बैठक में उपस्थित महादेव पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने 51 किलो का माला पहनाकर महादेव पांडेय को सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने उपस्थित बीडीसी मेंबरों से अपील की कि संगठन को मजबूत करने के लिए आपको इकट्ठा होना होगा और अपने हक की लड़ाई के लिए क्षेत्र के सभी सांसद और विधायकों से भी आग्रह करना होगा। क्षेत्र के जो प्रतिनिधि हमारी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे, हम लोग उनकी मदद करेंगे।

Gonda News: बीडीसी सदस्यों ने 10 हजार मानदेय के लिए भरी हुंकार

यह भी पढ़ें : विषैला पदार्थ खाने से 25 कुत्तों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular