आपदा निधि के तहत परिजनों को मिलेगी सहायता-सूरज पटेल
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार को मध्यान्ह बिसुही नदी में उस समय डूब गए, जब वे नहाने के उद्देश्य से नदी में कूद गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश करवा रहे हैं।
एसडीएम सदर सूरज पटेल ने बताया कि घाघरा, मनवर व कुआनो नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिसुही नदी में उल्टा प्रवाह के कारण जिले के इटियाथोक व रुपईडीह विकास खण्डों के लगभग 40 गांवों में जल प्लावन की स्थिति पैदा हो गई है। बुधवार को मध्यान्ह तीन बच्चे विक्रांत कुमार वर्मा (12) पुत्र तिलकराम, छोटेलाल (12) पुत्र पवन यादव तथा आनंद कुमार मिश्र (15) पुत्र सुरेश मिश्र कोटेदार के यहां से राशन लाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में भोलाजोत गांव के पास बिसुही नदी में आई बाढ़ के पानी में उतरकर नहाने लगे। नदी में अधिक पानी होने के कारण तीनों पानी में डूब गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों द्वारा नदी में किशोरों को ढूंढने का प्रयास किया गया, किन्तु करीब तीन घंटे तक किशोरों का पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन ने नवाबगंज से गोताखोरों की टीम को बुलवाकर बच्चों की तलाश शुरू करवा दी है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का शव बरामद नहीं हो सका था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को आपदा निधि के तहत अनुमन्य सहायता प्रदान की जाएगी। गांव के तीन किशोरों के एक साथ नदी में डूब जाने से गांव में हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, भाजपा नेता विनोद शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : गबन के आरोपी तकनीकी सहायक को डीएम ने भेजवाया जेल, किया बर्खास्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

