संवाददाता
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र की बिसुही नदी में मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवती का शव उतराता देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम शव को बाहर निकाल कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के घारीघाट पोखरा के पास स्थित बिसुही नदी में मंगलवार सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव ग्रामीणों और चरवाहों ने उतराता देखा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के गांवों व राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक शव देखने से घटना कई दिन पहले की लग रही है। नदी से बाहर निकाली गई युवती जींस व टॉप पहने है। मृत युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फारेंसिक टीम व पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
