संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर बिना लाइसेंस के संचालित हो रही बेकरी फैक्ट्रियां एक तरफ जहां मानव जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ राजस्व को भी चुना लगाया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जिले के अनेक कस्बों व बाजारों में इस प्रकार की फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। धानेपुर क्षेत्र के पावर हाउस माधवगंज इलाके में तो किसी ग्रामीण इलाके में नहीं, बल्कि आबादी के बीच मुख्य सड़क पर ही फैक्ट्री चल रही है। इस पर कभी किसी अधिकारी की नज़र नहीं जाती है। माधवगंज बाजार के तिराहे पर वर्षों पुरानी किराने की दूकान संचालक राम गोपाल जायसवाल का पुत्र रवि कुमार जायसवाल बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के बेकरी का कारखाना चलाकर अवैध कारोबार कर रहा है। यह ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है। इस सम्बंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएन त्रिपाठी ने बताया कि यदि बिना लाइसेंस के बेकरी का कारोबार हो रहा है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
