Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बिना फिटनेस व परमिट वाले स्कूल वाहन होंगे सीज

Gonda News : बिना फिटनेस व परमिट वाले स्कूल वाहन होंगे सीज

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना फिटनेस या परमिट के यदि कोई स्कूल वाहन सड़क पर पाया जाय तो उसे सीज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने इसके लिए अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने जनपद के समस्त स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों से भी कहा कि किसी भी दशा में बिना फिटनेस प्राप्त किये हुए वाहन न चलाएं। उन्होंने एआरटीओ को सड़क पर बिना फिटनेस, बिना परिमट चलती पायी गई स्कूल वाहनों को तुरन्त सीज करने के कड़े आदेश दिये। उन्होंने कहा कि सीओ व एसओ भी अपने क्षेत्रों में बिना फिटनेस व परमिट संचालित किए जाने वाले वाहनों की जांच कर सीज करें। डीएम ने एआरटीओ को बच्चों के बहुमूल्य जीवन एवं भविष्य के प्रति सजग रहते हुए स्कूल वाहनों की दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं को समाप्त करने हेतु सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के प्रति सख्ती की जाय। एआरटीओ, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के प्रत्येक स्थानों पर चेक करके कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने शहर के अन्दर छोटे एवं बड़े चौराहे के बीच सड़क के निर्माण हेतु एडीएम, सीओ और एसओ को विद्युत विभाग के अभियन्ता के साथ निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाते हुए, शहर की मुख्य सड़क को एज-टू-एज शीघ्र बनवाने हेतु प्रान्तीय खण्ड के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एआरटीओ बबीता वर्मा, आरएम रोडवेज, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : HC ने इस DM के खिलाफ जारी किया NBW

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular