Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बिना काम कराये परिजनों के खाते में मनरेगा का पैसा...

Gonda News: बिना काम कराये परिजनों के खाते में मनरेगा का पैसा भिजवाने का आरोप

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुज़ेहना विकास क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दत्त नगर माफ़ी में तैनात रोजगार सेवक राम मूरत वर्मा पर उनके ही ग्राम पंचायत के रहने वाले दीना नाथ वर्मा ने साक्ष्य प्रस्तुत कर मुख्य विकास अधिकारी से एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पर देकर रोजगार सेवक द्वारा की गयी अनियमितता पर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा है की रोजगार सेवक ने बिना कार्य कराये मनरेगा की मजदूरी अपने भाई बेटे व पत्नी के खाते से राशि आहरित कर ली है! उन्होंने प्रमाणिकता के साथ तथ्यों से अवगत कराते हुए बताया है उनके भाई हाईकोर्ट में सरकार वेतन भोगी हैं तथा राम मूरत वर्मा का लड़का अध्ययनरत छात्र है ऐसे में परिवारी जनो के खाते में मनरेगा की मजदूरी भिजवाया जाना नियमों के विरुद्ध है जिस पर कार्यवाही की मांग सामूहिक रूप से की गयी! शिकायती पत्र में अधिवक्ता दीना नाथ वर्मा के अतिरिक्त राम रूप, अरुण कुमार गौतम, गंगाराम दुसाद, गंगाराम पाण्डेय, पवन कुमार, नानमून, बरसाती, रामप्रीत, राधेश्याम वर्मा, राजेश कुमार, इत्यादि लोगों ने हस्ताक्षर बनाये हैं। शिकायत कर्ताओं ने बताया है की रोजगार सेवक के घर में प्रधानी और सरकारी खाद्यान की दूकान संचालित है! इसलिए उनके द्वारा की जा रही मनमानी पूरी तरह निरंकुश है! भ्रष्टाचार करके उन्होंने काफी धन संग्रह कर लिया है जिससे वो सभी पर अपनी धाक जमाते हुए भ्रष्टाचार का पोषण कर रहे हैं। लोगों ने रोजगार सेवक द्वारा की गयी अनियमितता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियामों के तहत कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular