Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जों का मामला...

Gonda News : बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जों का मामला गरमाया

विभागीय कर्मचारियों ने खाली कराने को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। विद्युत कर्मचारी संगठन द्वारा विभागीय आवासों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने हेतु आज मुख्य अभियन्ता कार्यालय के सम्मुख कोविड-19 नियमां (मास्क एवं सामाजिक दूरी) का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन/कार्य बहिष्कार का आयोजन किया गया। धरने का संचालन जिला उपसचिव राकेश कुमार यादव ने किया। जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारियां हेतु बने आवासां में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस संदर्भ में संगठन ने अनेक बार उच्चाधिकारियां को सूचित किया गया, परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिला सचिव नरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा विद्युत एवं अन्य संसाधनां का अवैध प्रयोग किया जा रहा है, जिससे विभाग की क्षति हो रही है। इस संदर्भ में पूर्व में संगठन द्वारा कई बार अधिकारियों के समक्ष वार्ता की गई, जिसमें प्रत्येक बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। कार्यवाही नहीं की गयी। उपाध्यक्ष परमा नन्द पाण्डेय ने कहा कि अवैध कब्जेदारों द्वारा विभागीय संसाधनां का दुरुपयोग करने के साथ-साथ अनधिकृत कार्य भी किया जाता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि इसी संदर्भ में पिछले वर्ष पर प्रबन्ध निदेशक के समक्ष यह मामला उठाया गया था। उन्होंने तुरन्त ही मुख्य अभियन्ता (वि.) को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि अवैध कब्जेदारों को हटाने हेतु संगठन ने अनेक बार प्रयास किया गया, जो विफल रहा। परिणाम स्वरूप सरकारी कर्मचारियों को प्राईवेट कमरा किराये पर लेकर बाहर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। क्षेत्रीय सचिव नादिर ने कहा कि अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही न किये जाने के स्थिति में संगठन अनिश्चित कालिन कार्य बहिष्कार करने हेतु बाध्य होगा। धरने में कृष्ण प्रताप, अर्जुन पाल, जितेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार, प्रवेश पाण्डेय, संतोष कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, राधेश्याम गुप्ता, मधुर श्याम पाठक, प्रेम कुमार, अंकित कुमार, पूनीत साहू, संजीत यादव, प्रहलाद, पन्नालाल, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, मो. हनीफ, मो. कलीम, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, मयंक श्रीवास्तव, अमित कुमार, इन्द्र कुमार यादव, गुरू प्रसाद, मुकुट राम, राजीव वर्मा, रूपेश सोनी, राकेश गुप्ता, सुधाकर विश्वकर्मा, उमांकर, सौरभ श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, मुकेश मिश्रा, अरविन्द वर्मा, अवधेश शर्मा, व अन्य तकनीकी कर्मचारीगण उपस्थित रहें। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता से मिलकर अपनी बात रखी।

Gonda News : बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जों का मामला गरमाया
RELATED ARTICLES

Most Popular