Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बिजली चोरी में 20 के खिलाफ FIR, 10 लाख...

Gonda News : बिजली चोरी में 20 के खिलाफ FIR, 10 लाख की वसूली

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के परसपुर उपखण्ड की ओर से चलाए गए जांच तथा वसूली अभियान में अनधिकृत रूप से बिजली उपभोग करते पाए गए 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही बड़े बकाएदारों से करीब दस लाख रुपए की वसूली की गई है। यह जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी अमित कुमार मौर्य व अवर अभियंता रामा जी ने बताया कि गत सप्ताह से निरंतर चलाए जा रहे अभियान में भोका में सात लोग, खरिकवा चरसड़ी में एक, भौरीगंज मंगलौसा में तीन, बहुवन मदार मांझा के देवीगंज में दो, मधईपुरकुर्मी में एक व पसका में पांच लोग अनधिकृत रूप से विद्युत उपभोग करते पाए गए। इन लोगों के विरुद्ध विभाग की ओर जिला मुख्यालय पर स्थित विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में बड़े बकाएदारों से अब तक दस लाख रुपए की वसूली की गई है। अवर अभियंता ने बताया कि अभियान चलाकर चेकिंग के साथ ही बकाएदारों से जमा कराने के लिए 100 दिवसीय अभियान चल रहा है।

यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular