Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बिजली कर्मचारियों के मनमानी से लोग परेशान

Gonda News: बिजली कर्मचारियों के मनमानी से लोग परेशान

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक पावर हाउस क्षेत्र में विजली कर्मचारियों के मनमानी से लोग काफी परेशान है और उनकी सुनने वाला शायद कोई नही है। उमस और गर्मी में बिजली की कटौती उपभोक्ताओं के लिए अनेक दिक्कतें उत्पन्न कर रही है। तेज धूप में गर्मी व उमस बेचैन कर देती है, तो बारिश में अंधेरे में घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र में इन दिनों बिजली कटौती कष्टदायी साबित हो रही है। शेड्यूल के अनुसार गांव में 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन, लोगो की माने तो 10 घंटे भी आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगो का कहना है कि दिन में निर्बाध विजली मिलना तो एक सपना हो गया है।
दरअसल, यहां हर दिन सुबह 3 से 5 बजे तक, दोपहर 12 से 2 बजे तक और रात्रि 9 से 11 बजे तक रोस्टिंग का चार्ट विभाग ने जारी किया है। इसके मुताबिक हर दिन 3 किस्तो में दो दो घंटे की मिलाकर कुल 6 घंटे की रोस्टिंग होनी तय है। ऐसे में क्षेत्र के सिराज अहमद, जोगेंद्र कुमार, संदीप दुबे, नरेंद्र कुमार, दुर्गेश मिश्रा, दयाशंकर दुबे, प्रमोद पांडेय, अजय कुमार आदि अनेक उपभोक्ताओ का आरोप है कि इस 6 घंटे की रोस्टिंग के बाद बाकी समय निर्बाध विजली आपूर्ति होनी चाहिए जो कि नही हो रही है। लोगो का आरोप है कि दिन में विजली कर्मचारी मनमाफिक विजली काटते और जोड़ते है ऐसे में सभी को गर्मी में दिक्क्त हो रही है। लोगो का कहना है कि रोस्टिंग का चार्ट तो जारी है लेकिन बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है और दिन में खूब मनमानी होती है। कहा जा रहा है कि दिन में बिजली कब आए, कब चली जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। उपभोक्ताआें का कहना है कि जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी इस मामले में चिंता का विषय है। वही इस बारे में विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि हर दिन अनेक जगह लाइन फाल्ट होते है जिनको बनाना भी होता है। ऐसे में विजली कटवाकर ही मरम्मत का कार्य होता है। इस वजह दिन में विजली की आवाजाही लगी रहती है। इनका कहना है कि रात में ठीक आपूर्ति होती है।

यह भी पढ़ें : अवश्य पूरी होती है धैर्य पूर्वक सच्चे मन से की गई उपासना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular