Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बिजली अभियंताओं ने मनाया ‘पावर सेक्टर बचाओ दिवस’

Gonda News: बिजली अभियंताओं ने मनाया ‘पावर सेक्टर बचाओ दिवस’

किसी भी सरकारी दुस्साहस पर दी लाइटनिंग हड़ताल की चेतावनी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व इंजीनियरों ने देश भर में विरोध सभाएं कर ‘पावर सेक्टर बचाओ दिवस’ मनाया। विरोध सभाओं में बिजली कर्मियों ने अपना निर्णय दोहराया कि संसद में बिल पारित कराने की किसी भी एकतरफा कोशिश के विरोध में लाइटनिंग हड़ताल की जाएगी। ऑल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे के हवाले से इं. रणवीर सिंह ने बताया कि यदि संसद के किसी भी सदन में शेष बचे हुए दिनों में यह बिल रखने की कोशिश की गई तो देश भर के बिजली कर्मचारी उसी दिन लाइटनिंग हड़ताल करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि एनसीसीओईईई के पदाधिकारी पूरी तरह सजग हैं और 13 अगस्त तक संसद की कार्य सूची पर नजर रखे हुए है। यदि केन्द्र सरकार ने इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 संसद में रखने की कोशिश की तो देश भर के बिजली कर्मी उसी दिन हड़ताल करने हेतु पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सम्पूर्ण बिजली सेक्टर के निजीकरण की नीति के विरोध में आज पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस मनाया गया, जिसके तहत देश भर में समस्त परियोजना व जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की दमनकारी कार्यवाही के विरोध में विरोध सभा की गईं। सभी प्रांतों की राजधानियों में बड़ी सभाएं हुई।

Gonda News: बिजली अभियंताओं ने मनाया ‘पावर सेक्टर बचाओ दिवस’

यह भी पढ़ें :  14 IPS अधिकारियों के तबादले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular