Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बाढ़ से निपटने को प्रशासन मुस्तैद, बाढ़ चौकियां सक्रिय

Gonda News : बाढ़ से निपटने को प्रशासन मुस्तैद, बाढ़ चौकियां सक्रिय

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राजस्व टीमों व मेडिकल टीमों को एलर्ट कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इस वर्ष 17 जून से अब तक लगभग 960 मिली लीटर वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति में जिले की दो तहसीलों कर्नलगंज व तरबगंज के गांव प्रभावित होते हैं, परन्तु इस वर्ष अभी बाढ़ से कोई गांव प्रभावित नहीं हुआ है। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण कर्नलगंज व तरबगंज में 170 हेक्टेयर क्षेत्रफल वर्षा के कारण प्रभावित हुआ है, जिसमें 80 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल भी प्रभावित हुई है। अब तक एक मकान पूरी तरह से व दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, घाघरा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। उन्होंने बताया कि घाघरा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए राजस्व व मेडिकल टीमों को एलर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 23 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं तथा 02 राहत वितरण केन्द्र वर्तमान में संचालित हैं। 29 नावों की उपलब्धता के साथ ही 01 प्लाटून पीएसी की फ्लड बटालियन भी तहसील तरबगंज में तैनात है। मेडिकल रिस्पान्स के लिए मेडिकल की 19 टीमें गठित हैं तथा अब तक 762 लोगां का उपचार मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 24442 लोगों को क्लोरीन की टैबलेट तथा 1200 लोगों को ओरआरएस घोल का पैकेट दिया जा चुका है। पशुओं को रोगों से बचाने हेतु पशुओं का टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular