Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की मौत

Gonda News: बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर एक बालिका की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जैतपुर तुलसीराम पुरवा निवासी मघई की बेटी आंचल अपनी एक वर्ष की बहन सैजल को गोद में लेकर पड़ोसी के घर जा रही थी। रास्ते में बाढ़ का पानी भरा होने से उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। इस दौरान उसके हाथ से छूटकर सैजल बगल के गड्ढे में गिर गई। डूबने का शोर सुनकर जब तक लोग दौड़कर आते तबतक उसकी डूबने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : ड्रेस को लेकर छात्राओं से प्रिंसिपल ने क्या कहा कि हो गई FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular