पहली बार खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए करीब 800 से अधिक खिलाड़ी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के विज्ञान परिसर में आयोजित स्व. सत्येदव सिंह स्मृति वार्षिक खेल प्रतियोगिता में पहली बार छात्र छात्राओं के लिए खो-खो, कबड्डी और बास्केट बाल प्रतियोगिताएं शामिल की गई थीं, जिसमें करीब 800 खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य व वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के संरक्षक प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों के अथक प्रयास से दो दिवसीय प्रतियोगिता निर्विघ्न सम्पन्न हो गई।

उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इसके अलावा ऊंची कूद, लम्बी कूद, ट्रिपल जम्प, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो तथा 200 मीटर गुणे चार की रिले रेस आयोजित की गई थी। इसी प्रकार छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा 200 मीटर गुणे चार की रिले रेस, पुटिंग द शाट, भाला फेंक, क्रिकेट बाल थ्रो, डिस्कस थ्रो, लम्बी कूद, ऊंची कूद, चेयर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

आयोजन सचिव डा. आरबी सिंह बघेल ने बताया कि बालिकाओं के बास्केट बाल प्रतियोगिता में मीनाक्षी मिश्रा और नम्रता सिंह की अगुवाई वाली क्रमशः ए और बी टीम नामधारी दो टीमों के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें 12 अंक के साथ टीम ए विजेता रही। पांच अंक पाकर टीम बी उप विजेता बनी। टीम ए में मीनाक्षी मिश्रा के अलावा ज्योति, निधि मिश्रा, अनुराधा दुबे, मानसी जायसवाल और हर्षिता मिश्रा शामिल रहीं, जबकि टीम बी में लकी सिंह, पुष्पा चौहान, वंदना द्विवेदी, शिल्पा सिंह, प्रिया सिंह, आस्था मिश्रा और विदुषी त्रिवेदी शामिल रही।

इसी प्रकार बालिकाओं के चार सौ मी. रिले रेस में लकी सिंह, पुष्पा चौहान, मीनाक्षी मिश्रा और वीना चौहान की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बालकों के ऊंची कूद प्रतियोगिता में दिव्य प्रकाश सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। बालिकाओं के कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी मिश्रा, विदुषी त्रिवेदी, मानसी जायसवाल, ज्योति, अंजली सिंह, वैशाली सिंह, सीमा पाण्डेय, श्रेयांशी सिंह, खुशी सिंह, आकांक्षा सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, हर्षिता मिश्रा और लकी सिंह शामिल रहीं।

यह भी पढें : LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
