बांटे गिफ्ट व मिठाइयां, बच्चों ने कहा-‘हैप्पी दीवाली पुलिस अंकल’
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दीपावली के शुभ अवसर पर बाल संरक्षण शिशु गृह पहुँचकर बच्चों को उपहार, मिठाई, टॉफी चॉकलेट आदि भेंट कर उनके साथ कुछ पल बिताए तथा बच्चो को गोंद में उठाकर दुलार किया। बच्चों ने भी अपनेपन का एहसास पाकर पुलिस अधीक्षक को कहा हैप्पी दिवाली सर।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्ध जनां के साथ दीपावली मनाई। मिठाई, फल, कम्बल उपहार आदि भेंट कर कुशल क्षेम पूछा तथा उनके साथ कुछ पल बिताकर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो पुलिस को तुरन्त बताएं आपकी तत्परता से सहायता की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया है कि समय-समय वृद्धाश्रम आकर वृद्ध जनां का कुशलक्षेम पूछते रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप हमारे ही परिवार के सदस्य हैं। आप कहीं से अपने आप को असहाय एवं अकेला न समझे। गोण्डा पुलिस आप सबकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12 पुलिस वाले

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
