Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

Gonda News: बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के बाल योगियों द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ-अवसर पर जिले में नियमित रूप से संचालित योग कक्षा ग्राम-भट्टपुरवा में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात् सेवा क्लब की संस्थापिका साक्षी अरोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत बाल योगियों के द्वारा दीपयोग का भव्य प्रदर्शन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दिव्य प्रदर्शन से बाल योगियों ने आम जनमानस को आश्चर्यचकित किया।

Gonda News: बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

योगाचार्य सुशांशु द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन विशेष नहीं, बल्कि देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने का जरिया भी है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था। यह दिन राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और निष्ठा दिखने का दिन भी है। साथ ही यह पावन अवसर युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए ये स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Gonda News: बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

समाज सेविका साक्षी अरोरा ने कहा कि इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करें। देश का नाम विश्व में रोशन हो, ऐसा कार्य करें। उन्होंने कहा कि घूसखोरी, जमाखोरी, कालाबाजारी को देश से समाप्त करें। भारत के नागरिक होने के नाते स्वतंत्रता का न तो स्वयं दुरुपयोग करें और न दूसरों को करने दें। एकता की भावना से रहें और अलगाववाद व आंतरिक कलह से बचें। हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस का बड़ा महत्व है। हमें अच्छे कार्य करना है और देश को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में अंत में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अनिल भट्ट, आशीष गुप्ता, आदर्श गुप्ता, सूरज गुप्ता, राज शर्मा, विवेक, क्रिस, हिमांशु, रितेश, माही, आर्यन, आयुष भट्ट, लकी आदि मौजूद रहे।

Gonda News: बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

यह भी पढ़ें :  गोण्डा, इटावा, मेरठ में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular