Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बाल मजदूरी रोकने के लिए श्रम विभाग की छापामारी

Gonda News: बाल मजदूरी रोकने के लिए श्रम विभाग की छापामारी

प्रदीप शुक्ला


धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के होटलों पर बाल मजदूरी कराये जाने की खबर मीडिया में आने के बाद श्रम विभाग हरकत में आया। गुरुवर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित पुलिस फ़ोर्स के साथ बाबागंज पहुंचे। टीम ने विजय मिष्ठान की दूकान पर छापेमारी की, हालांकि खबर चलने की वजह से होटल संचालक ने बच्चों को हटा दिया था। इसलिए मौके पर कोई बाल मजदूर नहीं मिला। किन्तु अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाल श्रम कानूनन जुर्म है। यदि बाल मजदूरी कराये जाने की सूचना मिलती है, तो कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। दीक्षित ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार श्रम विभाग व पुलिस विभाग, चाइल्ड लाइन से समन्वय स्थापित करते हुए बाल श्रम को रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा के साथ गोण्डा उतरौला रोड पर स्थित बाबागंज कस्बे में विजय मोदनवाल के दुकान पर छापेमारी की गयी। इसके साथ ही प्रेम वस्त्रालय, राधे स्वीट्स पर भी छापेमारी की गयी। जागरूकता अभियान चला कर दूकानदारों को चेतावनी दी गई है तथा चाइल्ड लाइन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे में भी लोगों बताया गया है। बाल मजदूरी कराना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। इस दौरान एएचटीयू प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, मीनू यादव, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। इस छापेमारी में किसी भी दुकानदार व प्रतिष्ठान पर कार्यवाही की बात सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : अब शनिवार को भी संचालित होंगे दीवानी न्यायालय

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular