अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। चौरासी कोसी परिक्रमा से जुड़ा मुकुंदपुर गांव में स्थित मां बाराही आस्था का प्रतीक है। देशभर से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार को शुरू हुई नवरात्रि बीतने को आ गयी है। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर विकास खंड बेलसर के मुकुंदपुर ग्राम सभा के सुखनई तट पर मां बाराही मंदिर उत्तरी भवानी नाम से प्रसिद्ध है। यहां लगा वटवृक्ष मंदिर की प्राचीनता बता रहा है। हर सोमवार व शुक्रवार को यहां मेला लगता है। इस मंदिर की उत्पत्ति भगवान बाराह से जुड़ी है जिनका पवित्र स्थल सूकर खेत पसका में स्थित है। कहा जाता है कि हिरणकश्यप के भाई का वध करने के लिए भगवान को बाराह रूप धारण करना पड़ा और पाताल लोक पहुंचने के लिए देवी स्तुति की। मुकुंदपुर जंगल में मां बाराही देवी प्रकट हुई। यहां पर मंदिर में सुरंग है। भगवान बाराह पाताल लोक इसी मार्ग से पहुंचे और राक्षस का वध किया। तभी से यह मंदिर अस्तित्व में आया। यहां पर सैकड़ों वर्ष पुराना वट वृक्ष है, जिसकी शाखा व पेड़ के अंतर करना मुश्किल है। मां बाराही मंदिर को उत्तरी भवानी भी कहा जाता है। यहां पर काल्पनिक आंख चढ़ाने का विशेष प्रचलन है। कहा जाता है कि यहां पर आने से आंख की बीमारी ठीक हो जाती है। आषाढ़ पूर्णिमा को वार्षिक मेले में आयोजन होता है। यहां के पुजारी योगेंद्र दास व राघव दास बताते हैं कि मंदिर में आज भी सुरंग हैं। मंदिर के अंदर कोई मूर्ति नहीं है। सैकड़ों वर्ष पूर्व एक अंग्रेज़ अधिकारी ने सुरंग नापने का प्रयास किया था, लेकिन दूरी अनंत होने से नापी नहीं जा सकी। सुरंग के ऊपर अर्घ में दिन-रात दीपक जलाया जाता है। मुख्यालय से बेलसर होते हुए उमरी बेगमगंज थाने से मां बाराही मंदिर का रास्ता है। नवरात्र में सुबह से तीन बजे से ही लोगों का तांता लगना शुरू हो जाता है।
यह भी पढ़ें : चौंक जाएंगे इस प्रेग्नेंट टीचर के गिरफ्तारी के कारण जानकर!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
