संवाददाता
गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में भैंस चराकर घर लौट रहे वृद्ध का शव बाराबंकी जिले में बरामद किया गया है। दो दिन पूर्व नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र के उलटहवा माझा निवासी राम स्वरूप यादव सोमवार को भैंस चराने के लिए नदी पार कर गए थे। शाम को वापस लौटते समय पैर फिसलने के कारण वह डूब गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को राम स्वरूप का शव बाराबंकी जिले में घाघरा नदी के तट पर पाया गया। एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल ने बताया कि शव को बाराबंकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : बदल सकते हैं UP के इन जिलों के नाम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
