Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बाग में जबरन बनवाई जा रही सड़क!

Gonda News: बाग में जबरन बनवाई जा रही सड़क!

अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देते थक गया भूमिधर

प्रदीप शुक्ला

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदई पुरवा निवासी एक किसान के बाग़ की जमीन पर जबरिया बिना समझौते के मुआवजा दिए बिना ही ग्राम प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कराने के लिए जबरदस्ती की जा रही है। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी भी कई बार मिल चुकी है। इस बार भी धमकी दी गयी है कि शनिवार से रविवार के बीच सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके लिए चाहे किसी की जान ही क्यों न लेनी पड़े। इससे पीड़ित बहुत डरा सहमा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि गाटा संख्या 53 में स्थित भूमि राजस्व कागजातों में उसके नाम से बाग़ के रूप में दर्ज है। दीप नारायन पुत्र राम सबूरे ने बताया कि उसने अपनी जमीन बचाने के लिए 1076 पर अथवा कई बार 112 पर गुहार लगाई, किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। पीड़ित ने 06 अक्टूबर को पुनः उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराये जाने की मांग की करते हुए न्याय पाने की अपेक्षा की है। देखना दिलचस्प होगा कि जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा किसान के बाग़ की जमीन बचाई जाती है अथवा सत्ता की दबंगई से हड़प ली जाती है।

यह भी पढ़ें :  मेहनौन मंदिर में चल रही है फिल्म की शूटिंग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular