प्रदीप पांडेय
गोण्डा। बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे हमले के विरोध में इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत जानकी नगर ग्राम पंचायत के महाराज गंज बाजार में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और आतंक विरोधी नारे भी लगाए। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बर अत्याचारों को लेकर तमाम हिन्दू संगठनों में रोष और गुस्सा व्याप्त है। लोगों का यह रोष अब सड़कां पर देखने को मिल रहा है। इसी के क्रम में गुरुवार को महाराजगंज बाजार में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आतंक विरोधी नारे लगाकर विरोध जताया गया। बता दें कि युवा समाजसेवी रमन मिश्रा के नेतृत्व में यहां बाजार के कमलेश तिवारी चौराहा पर यह विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।
यह भी पढ़ें : गीला अथवा गंदा धान भी खरीदने से मना नहीं कर सकेंगे केन्द्र प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
