संवाददाता
उमरीबेगमगंज, गोण्डा। मिशन शक्ति फेस थ्री के तहत ग्राम आदमपुर में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उनको महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 के नंबरों से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि थाना उमरी बेगमगंज अंतर्गत ग्राम सभा आदमपुर चौराहे पर मिशन शक्ति का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-3 के तहत सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम में तृप्ति मिश्रा, आंचल शुक्ला शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें : नकली पुलिस अधिकारी बन शादी के नाम पर युवती से ठगे लाखों
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
