Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बहुत जरूरी है नेतृत्व का विकास-एमपी सिंह

Gonda News : बहुत जरूरी है नेतृत्व का विकास-एमपी सिंह

संवाददाता

गोण्डा। एडुलीडर्स बेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एडी बेसिक देवीपाटन मण्डल व वर्तमान डीआईओएस फतेहपुर एमपी सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए नेतृत्व का विकास बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने सुनील कुमार आनन्द, आशिया फारुखी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक अपनी लगन व नेतृत्व से अपने विद्यालय को जिला, प्रदेश व देश में एक पहचान दिला रहे हैं, जो काबिले तारीफ है। आज का बेस्ट स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया वजीरगंज गोण्डा के नेतृत्वकर्ता शिक्षक सुनील कुमार आनन्द कार्यक्रम में अपने अनुभव को साझा किया, जिससे और शिक्षक साथियों ने भी प्रेरणा ली। इस कार्यक्रम की संयोजिका आसिया फारुखी ने मुख्य अतिथि, विषय विशेषज्ञ नरेंद्र तिवारी मथुरा, बृजेश सिंह सीतापुर व बेस्ट लीडरशिप सुनील कुमार आनन्द बाबा मठिया गोण्डा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gonda News : बहुत जरूरी है नेतृत्व का विकास-एमपी सिंह
RELATED ARTICLES

Most Popular