कल्बे वसी ‘मोहसिन’
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बस स्टेशन पर शनिवार को पूर्वान्ह बस में सामान रखने को लेकर एक महिला यात्री व उसके बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की खबर है। महिला ने सह यात्री पर लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ठाकुर पुर निवासी रेखा पाण्डेय ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि आज पूर्वान्ह वह अपने बच्चों के साथ बलरामपुर जाने के लिए गोंडा बस स्टेशन पर रोडवेज बस में सवार हुई थी। सामान रखने को लेकर बस में यात्रा करने वाले रमेश तिवारी निवासी बगाही थाना इटियाथोक जिला गोंडा नाराज हो गए तथा उन्होंने मेरे बेटे अतुल को गाली देते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया। हमारे द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने मेरे साथ भी गाली गलौज और मारपीट किया तथा रिवाल्वर निकाल कर बेटे के कनपटी पर लगा दिया। बस में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक की तरफ से भी मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें : इमारत में आग लगने से जलकर 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
