संवाददाता
गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-अयोध्या मार्ग पर खोरहंसा के निकट बीती रात जायरीनों से भरी एक बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के कारण एक बालिका की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जौनपुर जिले से एक बस करीब 60 जायरीनों को लेकर बहराइच स्थित दरगाह शरीफ गई थी। वापसी के समय बीती रात करीब दो बजे खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत परसापुर पेट्रोल पम्प के पास अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप बस क्षतिग्रस्त हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी आदि भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजवाया। चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि एक पुरुष व एक बच्ची को ज्यादा चोट आई थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढें : CM ने अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को किया बर्खास्त, कराया Arrest
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
