Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बलवा व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : बलवा व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। परसपुर थाने की पुलिस ने बलवा व जानलेवा हमले के अभियुक्त सुड्डू सिंह उर्फ बृजेश पुत्र नन्हकऊ सिंह निवासी चंदापुर गुरेटी को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग के तहत गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते वादिनी श्रीमती सोनम सिह पत्नी सुनील सिंह निवासी चंदापुर के पति को लाठी-डण्डा, भाला आदि धारदार हथियार से मारा-पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में वादिनी द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular