Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बलवा करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News: बलवा करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने बलवा के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि रामदेव पुत्र माता प्रसाद पासी निवासी बेलवा नोहर ने बद्री विशाल पुत्र केदार नाथ पाण्डेय, श्री निवास वर्मा पुत्र महादेव व अमित कुमार पाण्डेय उर्फ शुभम पाण्डेय पुत्र बद्री विशाल पाण्डेय निवासी गण सुभागपुर के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता देने तथा लाठी-डण्डों से मारने-पीटने का मुकदमा भादवि की धारा 147, 188, 327, 504, 506 भादवि, 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट, 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत दर्ज कराया था। उप निरीक्षक प्रेम चन्द्र ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढ़ें :ट्विंकल खन्ना से मिली तारीफ पर गदगद हो राखी ने कहा ‘शुक्रिया’

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular