25 हजार के इनामिया ने किया आत्मसमर्पण, कहा-मुझे गोली मत मारो
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। ‘मैं आत्म समर्पण कर रहा हूं। कृपया मुझे गोली मत मारो।‘ मंगलवार को दोपहर बाद अपने हाथ में यह स्लोगन लिखी तख्ती लेकर मुर्गी दाना व्यापारी के अपहरण काण्ड में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी चौथे अभियुक्त गौतम सिंह ने छपिया थाने में आत्म समर्पण कर दिया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते छह मार्च को जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम करनपुर से मुर्गी दाना व्यवसायी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से मारुति अल्टो कार सवार 04 बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। व्यापारी के भतीजे शिवम गुप्ता की तहरीर पर स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 364 का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा शुरू की गई विवेचना के तत्काल बाद एक आरोपी रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को 08 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। छपिया पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बीते 13 मार्च को एक मुठभेड के दौरान 02 अन्य आरोपियों जुबैर व राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अल्टो कार व अपहृत का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल भी हो गया था। घटना में वांछित एक अभियुक्त अब तक फरार था। जिला पुलिस के दबाव के कारण घटना में अब तक फरार चल रहे चौथे अभियुक्त 25000 रुपए के इनामिया गौतम सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह निवासी तांबेपुर थाना छपिया ने आज अपने भाई अनिल सिंह के साथ ’मै आत्मसमर्पण कर रहा हूॅ। कृपया मुझे गोली मत मारो’ की लिखित तख्ती हाथ में लेकर स्थानीय थाने पर आत्म समर्पण किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने एसपी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही के डर से खुद थाने में आकर आत्मसमर्पण किया है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
एक अपील
प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
