Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बडे़ भाई ने छोटे को पीटा तो पिता ने...

Gonda News : बडे़ भाई ने छोटे को पीटा तो पिता ने लिखा दी एफआइआर

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनिया बनकट के मजरा मिश्रन पुरवा में शुक्रवार की देर रात को एक पिता के मझले बेटे ने छोटे बेटे को जमकर पीटा। इस पर पिता ने मझले बेटे के विरुद्ध थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोनिया बनकट के मिश्रन पुरवा निवासी मुन्नालाल मिश्रा पुत्र तुलाराम मिश्रा के मझले बेटे देवेंद्र नाथ ने छोटे भाई रवींद्र नाथ को शुक्रवार की देर रात जमकर मारा पीटा। समझाने बुझाने पर न मानने पर पिता ने थानाध्यक्ष को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मझले बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी मुकदमा लिखे जाने ने पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular