संवाददाता
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना अंतर्गत सुभाष नगर चौराहे पर मंगलवार को एक गाय के बछड़े को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोश जताया। कृषक राजकुमार तिवारी एवं पशु सेवक ने बताया कि थाना स्थानीय के करीब सुभाष नगर बाजार के मेन मार्केट एवं पक्की सड़क पर एक गाय की बछिया को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह मरणासन्न स्थिति में सड़क पर पड़ी छटपटा रही है। बाढ़ क्षेत्र में लगे पशु चिकित्सक एवं स्थानीय पशु चिकित्सक उमरी बेगमगंज का दिन में इधर से कई बार आना जाना होता है, परंतु उसकी तरफ सुध लेना गुनाह समझते हैं। यह जनहित एवं पशु हित में एक अपूरणीय क्षति और पाप का कार्य हो रहा है। इस पर सरकार ध्यान दें।
यह भी पढ़ें : बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
