फुलवारी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया डोनेशन कैम्प
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। होली के पावन पर्व पर फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। प्री से 8वीं तक के बच्चों ने इस कैम्प में अपनी इच्छानुसार प्रतिभाग किया। अनाथ बच्चों के लिए कपड़े, फुटवियर, स्टेशनरी, बिस्किट, टॉफी, पेंसिल, कॉपी आदि दान किया। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एडी पाठक ने बताया कि सौम्या द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, दिव्या सिंह और रूमबा ने कक्षा 6 से 8 के बच्चों कृष्णा, दिव्यांश, अविरल, नम्रता राखी, माही, प्रतिभा, ओजस, अभिमन्यु, शिवांश, दीशांत, आयुषी, नागेश, आर्यन, सृष्टि आदि के साथ अनाथ आश्रम में जाकर एकत्रित सामग्री प्रदान किया।

इसके बाद उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा के साथ अध्यापक गणों ज्योति चौरसिया, हर्षित सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अनमोल गुप्ता, चांदनी दुबे, सोनू शुक्ला, प्रीति पांडेय, निशी शुक्ला, जया राय ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के साथ होली महोत्सव आयोजन किया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को हमेशा गरीब लोगों कि मदद करनी चाहिए जिससे समाज में सब लोग ख़ुश रहें और सभी लोग ख़ुशी से रह सकें। इस मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहे।


कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
