जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने बच्चा बैंक नोटां को असली दर्शाकर एक ग्राहक सेवा केन्द्र से जालसाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बीते 27 जुलाई को तरबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा ग्राहक सेवा केन्द से 20,000 रुपए के ट्रांजक्शन के बदले बच्चा बैंक के नोटां को असली नोटां के बीच में रखकर दे दिया गया था। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान तरबगंज थाने के उपनिरीक्षक जयहरि मिश्र ने पुलिस टीम के साथ आरोपी अर्जुन पुत्र बदलू कुमार कोरी निवासी साखीपुर थाना नवाबगंज को सह अभियुक्त अरविन्द पाठक पुत्र राम कुमार पाठक निवासी काकोली थाना तारुन जनपद अयोध्या के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बच्चां के खेलने वाले 60,000 रुपए के नोट बरामद किए गए। 200-200 रुपए के यह नोट तीन गड्डियों में असली नोटां के बीच में जालसाजी करने के उद्देश्य से लगाकर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अर्जुन ने कस्बा रगडगंज में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले वादी मुकदमा गौरी शंकर पाठक से अभियुक्त अरविन्द पाठक के खाते में 20,000 रुपए ट्रांसफर कराया था। इसके बदले में अभियुक्त अर्जुन ने 200-200 रुपए के असली नोटां के बीच में बच्चां के खेलने वाले नोट लगाकर जालसाजी की थी। इस प्रकार अभियुक्तों से कुल 1600 असली व 78,400 रुपए बच्चो के खेलने वाले नोट बरामद किए गए।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
