जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले के एक बंद कमरे में विस्फोट होने की खबर है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कस्बा निवासी पुरुषोत्तम केशरवानी के बंद पड़े मकान में बुधवार की देर शाम अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर रही है। गृह स्वामी के मौके पर न होने के कारण समाचार लिखे जाने तक घर के अंदर पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आसपास के लोगों के अनुसार, मकान मालिक कभी कभार यहां आते हैं। बाकी समय के लिए बंद रहता है। बताते हैं कि इसी मकान में करीब चार साल पहले भी एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक मजदूर जख्मी हो गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मकान मालिक को बुलवाया गया है। उनके आने के उपरांत ही विस्फोट के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने फोन पर ‘पीटीआई’ को बताया कि विस्फोट से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। गृह स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट समेत सभी प्रकार की तकनीकी टीमों, फील्ड यूनिट इत्यादि को जांच के लिए मौके पर बुलाया है। हम घटना स्थल पर सभी प्रकार के साक्ष्य संकलित करके वैधानिक कार्रवाई करेंगे। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में कुछ तो हुआ है किन्तु वास्तव में क्या है। इसकी ठीक से जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और वरिष्ठ अधिकारी भी वहां जा रहे हैं। इस सम्बंध में अतिरिक्त जानकारी मिलते ही शेयर की जाएगी।
यह भी पढें : UPSC के नतीजों से UP Police में खुशी का माहौल
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
