Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

Gonda News : बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बालू गंज मोहल्ले में सोमवार को एक मकान के बंद कमरे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं कस्बा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद बलरामपुर के रेहरा बाजार अन्तर्गत बोधीपुर निवासी बेंचन लाल (60) काफी दिनों से रमेश गुप्ता के यहां किराए पर रह कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे। बताया गया कि बेंचन लाल कुछ अस्वस्थ भी रहते थे। विगत तीन दिनों से वह कमरे से बाहर भी नहीं निकल रहे थे। बुधवार को आसपास के लोगों द्वारा आशंका के चलते देखा गया तो पता चला कि उनका शव कमरे में पड़ा है, जिससे दुर्गंध आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय व कस्बा चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गये। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गये। वहीं बंद कमरे में वृद्ध का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई दो दिन से फोन पर बात करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब उनका फोन नहीं उठा तो उन्होंने आकर देखा तो बेचनलाल का शव चारपाई पर पड़ा था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।

यह भी पढें : कार खाई में गिरी, तीन भाइयों सहित चार की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular