Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

संवाददाता

गोण्डा। फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में परंपरागत रूप से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को उनके परीक्षा में सफलता की उपलब्धि का प्रमाण पत्र वितरण किया, जिसमे कक्षा प्री नर्सरी में शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान तथा ओजस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी में अन्वी सिंह ने प्रथम तथा कार्तिकेय त्रिवेणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एल केजी में परिधि गुप्ता ने प्रथम स्थान तथा आध्या मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यू केजी में अंशुमान और ऋषभ ने प्रथम स्थान तथा श्रेयांशी और सौम्या ने द्वितीय स्थान तथा त्रिधा व आराध्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम में एंजेल वर्मा ने प्रथम, अनन्या शुक्ला ने द्वितीय, शिवांश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में प्रत्यूषा वर्मा ने प्रथम, अनिमेष प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय में कुंवर कुंज सिंह और जिया सिंह ने प्रथम आदर्श यादव और आरुषि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में कनिष्का यादव ने प्रथम और कार्तिक तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में वेदांश चौरसिया ने प्रथम व जय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में आयुषी सिंह ने प्रथम, आराध्या ओझा ने द्वितीय स्थान, दिशांत शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में प्रिशा द्विवेदी ने प्रथम, माही और प्रतिभा ने द्वितीय तथा ओजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में दिव्यांश सिंह ने प्रथम तथा कृष्णा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

यह भी पढें : झंझरी के प्रभारी ADO पंचायत पर होगी FIR, DM ने दिया आदेश

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह, सहायक डाक अधीक्षक श्रीमती किरन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पीपी यादव, समाजसेवी पुनीता मिश्रा, योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बच्चों को आशीष देते हुए शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सनद चंद पन्नों की मात्र डिग्री नहीं होती बल्कि जीवन को सुलभ बनाने एवं सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा का महत्व अतुलनीय है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक कवयित्री नीता सिंह ने बाल सुधार गृह से आए बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा जगत की महान विभूतियां एवं अध्यापक गण मौजूद रहे। प्रिंसिपल डॉ अखिलेश पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि फुलवारी पब्लिक स्कूल के विकास में न केवल अध्यापक अध्यापिकाओं की महती भूमिका है, अपितु सम्पूर्ण समाज का योगदान उल्लेखनीय है। इस अवसर पर संस्था की समन्वयक श्रीमती सौम्या द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, ज्योति चौरसिया, श्वेता सिंह, निशी मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, दिव्या सिंह, हर्षित सिंह, आलोक द्विवेदी, चांदनी दुबे, प्रीति पांडेय, जया राय, अनमोल, सोनू शुक्ला, आशीष रुम्बा आदि ने अमूल्य योगदान किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और मनमोहक कार्यक्रमों से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

आवश्यकता है संवाददाताओं की

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Gonda News : फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

एक अपील

प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular